कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिल्ली पहुंचे :पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे, समर्थकों के लिए गाइडलाइन जारी

पार्टी का यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।
Follow on Google News
पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे, समर्थकों के लिए गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने वाले हैं, जहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाएगी। CJP आज अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन करने जा रही है। जहां वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सहित कई खामियों पर विरोध करेगी। 

परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन

पार्टी का यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। CJP का कहना है कि लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए पार्टी ने विशेष गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें लोगों से नाश्ता करके आने, सनस्क्रीन लगाने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लेकर पहुंचने जैसी आठ अपीलें की गई हैं।

Twitter Post

प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल

प्रदर्शन से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर सभा के लिए अब तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं मिला है। हालांकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उकसाने वाले संदेशों का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट मत आना! कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का यू- टर्न, 6 जून को भारत लौट रहे, बताई ये वजह

सोनम वांगचुक समेत कई लोगों का समर्थन

CJP को सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, अभिनेता अतुल कुलकर्णी और दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री सहित कई लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक के भी प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना जताई गई है।

/img/95/1780713306609

अभिजीत दिपके के पार्लियामेंट्री पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

CJI की टिप्पणी के बाद हुई शुरुआत

इस आंदोलन की शुरुआत 16 मई को हुई थी। एक दिन पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने एक सुनवाई के दौरान युवाओं और एक्टिविस्ट्स को लेकर कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी टिप्पणी के विरोध में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक मंच बनाया। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी : सिर्फ तबादलों से काम नहीं चलेगा, हमें शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही चाहिए, पहली बार 3 प्रवक्ता एक साथ दिखे

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और फिलहाल अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वे 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं और कई राजनीतिक अभियानों में डिजिटल रणनीति संभाल चुके हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा था, यह आंदोलन मजाक के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह उससे कहीं आगे निकल चुका है। बेरोजगारी और व्यवस्था से नाराज युवाओं ने इसे एक बड़े अभियान का रूप दे दिया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts