कॉकरोच जनता पार्टी :सिर्फ तबादलों से काम नहीं चलेगा, हमें शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही चाहिए, पहली बार 3 प्रवक्ता एक साथ दिखे

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। यह नाम उस समय चर्चा में आया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अभियान शुरू हुआ।
Follow on Google News
सिर्फ तबादलों से काम नहीं चलेगा, हमें शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही चाहिए, पहली बार 3 प्रवक्ता एक साथ दिखे

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को जंतर- मंतर पर धरना देने जा रही है। इसमें उन्हें क्लामेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का भी साथ मिला है। बुधवार को CJP ने नई दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी की ओर से तीन प्रवक्ता जनता के बीच सामने आए। उन्होंने कई मांगो का भी जिक्र किया। प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोबारा दोहराया, साथ ही उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि वे इसके लिए सरकार सहित विपक्ष से बातचीत कर रहे हैं।

CBSE चैयरमेन और सचिव के ट्रांसफर को बताया फॉर्मेलिटी

मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला केवल एक औपचारिक कदम है। उनके मुताबिक, सिर्फ अधिकारियों को बदलने से शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई और जवाबदेही तय करना जरूरी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी ने यह भी साफ किया कि उनका आंदोलन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर है।

यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग : 4 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, शॉर्ट सर्किट बनी वजह

6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे संस्थापक अभिजीत दिपके

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

CJP नेताओं का दावा है कि प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

/img/95/1780546871710

कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को अपने तीनों प्रवक्ताओं के नाम की घोषणा की

 

/img/95/1780546973377

सौरव दास (बीच) में मुख्त वक्ता, बाएं तरफ विजय दहिया, दाई ओर आशुतोष रांका

कौन हैं CJP के तीन प्रवक्ता?

पार्टी ने हाल ही में अपने तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया था। सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ विजेता दहिया और आशुतोष रांका को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। तीनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर जानकारी दी।

सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए सौरव दास पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। पार्टी के अनुसार उन्होंने कई वर्षों तक कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण का काम किया है। नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में भी उनका नाम शामिल रहा था। पार्टी का कहना है कि जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें आधिकारिक प्रवक्ता बनाया गया है।

विजेता दहिया

विजेता दहिया राजनीतिक शोध और रणनीतिक विश्लेषण के अनुभव के साथ पार्टी की प्रवक्ता टीम में शामिल हुए हैं। वह लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्ममेकर हैं। पार्टी के मुताबिक उन्होंने कई यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने का काम किया है।

विजेता दो चर्चित किताबें ‘पावर ऑफ यूनिवर्स’ और ‘टू हेल विद दैट जॉब’ लिख चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ का लेखन और निर्देशन भी किया है। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से शिक्षा प्राप्त की है।

आशुतोष रांका

आशुतोष रांका पार्टी की संचार टीम का हिस्सा हैं और उन्हें भी प्रवक्ता बनाया गया है। वह IIT कानपुर और London School of Economics (LSE) के पूर्व छात्र हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में मैकिंज़ी एंड कंपनी में रणनीतिक प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम किया, जहां उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को आर्थिक और संचालन संबंधी रणनीतियों पर सलाह दी।

पार्टी के अनुसार आशुतोष पिछले वर्ष भारत लौटे और जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े कई जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें डोल का बाढ़ मुद्दा, आमायरा आत्महत्या मामला और नीट पेपर लीक जैसे विषय शामिल रहे। उनकी यही सक्रियता उन्हें CJP की नई प्रवक्ता टीम तक लेकर आई।

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी। यह नाम उस समय चर्चा में आया जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अभियान शुरू हुआ। आज CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स होने का दावा किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम : बंगाल के चर्चित भर्ती घोटाले में नया मोड़, 16 जून को हो सकती है पूछताछ!

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं संस्थापक

करीब 30 वर्षीय अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुके हैं। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन केवल शिक्षा से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं की बढ़ती नाराजगी और व्यवस्था में बदलाव की मांग का प्रतीक बनता जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts