कॉकरोच जनता पार्टी की MP में एंट्री :भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- शिथिल सिस्टम के खिलाफ आवाज है

भोपाल। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP ने अब मध्य प्रदेश में भी एंट्री कर ली है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने पार्टी के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नीट पेपर लीक, नर्सिंग परीक्षा गड़बड़ी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से प्रभावित छात्र-छात्राएं शामिल रही।
यह पूरे सिस्टम के खिलाफ आवाज है- मयंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि Gen-Z की परेशानियों और उम्मीदों से जुड़ा युवा आंदोलन है। उनका कहना था कि यह किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ अभियान नहीं, बल्कि उस सिस्टम के खिलाफ आवाज है जिसने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।
युवा सवाल पूछते हैं तो आवाज दबाई जाती है...
मयंक ने आरोप लगाया कि जब युवा पेपर लीक, भर्ती घोटालों और परीक्षा गड़बड़ियों पर सवाल उठाते हैं, तब उनकी आवाज दबाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट तक बैन किए जा रहे हैं और अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश में पार्टी की कोर कमेटी घोषित की जाएगी। विदेशी फॉलोअर्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स से जुड़े आरोपों को उन्होंने दुष्प्रचार बताया।
एक बयान से शुरू हुआ पूरा आंदोलन
दरअसल, 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान युवाओं को लेकर टिप्पणी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे हैं और सोशल मीडिया या एक्टिविज्म के जरिए हर किसी पर हमला कर रहे हैं।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर CJI ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट में कहा था- अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपा जाए
कौन हैं CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके?
30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और फिलहाल बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं।
अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट भी रह चुके हैं। दिल्ली चुनावों में उन्होंने मीम आधारित डिजिटल कैंपेन पर काम किया था।
क्या हैं CJP के बड़े दावे?
- पार्टी खुद को आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज” बताती है। इसका नारा है- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।
- पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए हैं, जिनमें महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल
- प्रतिबंध, वोट डिलीट करने पर कड़ी कार्रवाई और मीडिया सिस्टम में बड़े बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं>
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : नौतपा से पहले ही तपने लगा प्रदेश, 46°C पार पहुंचेगा तापमान; 41 जिलों में लू का अलर्ट
क्यों चर्चा में है CJP?
- सोशल मीडिया पर मीम और व्यंग्य के जरिए तेजी से लोकप्रिय हुई
- बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती घोटालों जैसे मुद्दे उठा रही
- Gen-Z युवाओं के बीच डिजिटल आंदोलन की तरह उभर रही
- पारंपरिक राजनीति के खिलाफ नया ऑनलाइन ट्रेंड बन चुकी है











