
पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ के CM हाउस में सुबह रस्में पूरी हुईं। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है।
मान की शादी पर अकाली दल ने साधा निशाना
अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है। चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा।
सांसद बनने के बाद बिगड़े थे पत्नी से रिश्ते
भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि, सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।
पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है।
ये भी पढ़ें- पंजाब के CM भगवंत मान कल दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे, चंडीगढ़ में होगी शादी; जानें कौन हैं दुल्हनिया