जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : अनूपपुर में कोयला खदान धंसी, कोयला निकाल रही 2 महिलाओं की दबने से मौत

अनूपपुर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बनगवां के पास बंद पड़ी कोयला खदान से रविवार दोपहर को अचानक धंस गई। खदान से कोयला निकाल रही दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गई। खदान में अवैध उत्खनन हो रहा था, तभी यह धंस गई।

दो महिलाओं के निकाले शव

ये हादसा रामनगर थाना के बनगवां नगर परिषद क्षेत्र में हुआ है। जहां कई वर्षों से बंद इस खदान में कौशल्या पनिका (48) और इन्द्रकली मेहरा (49) कोयला निकाल रही थी, तभी ऊपर चट्टान धंसक गई और दोनों दब गई है। साथ वाली महिलाओं ने हल्ला मचाकर लोगों को बुलाया। वहीं खदान धंसने की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों महिलाओं को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

खदान में अन्य किसी के दबे होने की आशंका

फिलहाल राजनगर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक दो महिलाओं की मृत होने की खबर आई है। पुलिस को खदान में अन्य किसी के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू कर रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button