इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : विकास यात्रा के समापन के दौरान भाजपा समर्थक पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात विकास यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान फरियादी संजय पुत्र बालमुकुंद शर्मा जो कि तुलसी सिलावट के समर्थक बताए जा रहे हैं। उस पर आरोपी विजय टीटावध द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई।

क्या है पूरा मामला ?

फरियादी शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को 11:00 बजे के लगभग जब विकास यात्रा का जनसंपर्क खत्म हुआ। उसी दौरान विभाग कनाड़िया गांव चौराहे पर था, जहां पर वह अपने साथी देवेंद्र मंडलोई रोहित राजेश शर्मा के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी विजय पिस्टल लेकर आया और उसने संजय पर निशाना लगाकर गोली चलाई। संजय दूर हट गया और गोली एक ईट पर जाकर लगी।

आरोपी गिरफ्तार

इधर, मंगलवार सुबह आरोपी विजय टीटावध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने गोली क्यों चलाई और पिस्टल कहां छुपाई है। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें: इंदौर पुलिस ने पकड़ा राजस्थान के सेक्सटॉर्शन गैंग का सदस्य; न्यूड वीडियो बनाकर ऐंठता था लाखों रुपए

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button