जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : तेज रफ्तार हाइवा घर और दुकान में जा घुसा, बड़ा हादसा टला

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, संजीवनी नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाइवा भागते हुए घर और दुकान में जा घुसा। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- नक्सलियों का सफाया करने वाले पुलिस जवानों का सम्मान, 31 जवानों को आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन

नशे में धुत था हाइवा चालक

जानकारी के मुताबिक, हाइवा चालत नशे में धुत था। जिसके कारण उसकी गाड़ी बेकाबू होकर संजीवनी नगर क्षेत्र के घर और दुकान में जा घुसी। जिससे बाद घर क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो वो भी हाइवा की चपेट में आ जाता। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ये भी पढ़ें- बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी, सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button