राष्ट्रीय

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर: पूर्व विधानसभा स्पीकर शास्त्री ने थामा NCP का दामन, शरद पवार की मौजूदगी में ज्वाइन की पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने एनसीपी का दामन थाम लिया है। शास्त्री बुधवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गए। शास्त्री कांग्रेस के एक कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे। उन्होंने 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा के स्पीकर पद पर कार्य किया था। साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा भी चर्चा में रहा था

दरअसल, साल 2020 जनवरी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में ज्यादा आया, क्योंकि इसके अगले महीने हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी शून्य पर सिमट गई थी। कहा गया था कि योगानंद शास्त्री ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी में उपेक्षा से व्यथित होकर कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

शास्त्री ने लगाया टिकट बेचने का आरोप

योगानंद शास्त्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने उस समय कहा था कि प्रदेश कांग्रेस की कमान ऐसे व्यक्ति के पास है जो किसी का सम्मान नहीं करता और ऐसे लोगों से घिरा है जो विधानसभा चुनाव के टिकट बेचने में लिप्ट हैं। इसलिए मैं पार्टी का साथ छोड़ता हूं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button