नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देश में 28 हजार 326 नए केस दर्ज किए गए, 26 हजार 032 लोग ठीक हुए और 260 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 2 हजार 34 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को देश में 29 हजार 616 नए केस मिले थे, 28 हजार 46 लोग ठीक हुए थे और 290 लोगों की मौत हुई थी। वहीं केरल में शनिवार को 16 हजार 671 नए केस मिले हैं, 120 लोगों की मौत हुई है।
तारीख | केस |
18 सितंबर | 30 हजार 773 |
19 सितंबर | 30 हजार 256 |
20 सितंबर | 26 हजार 115 |
21 सितंबर | 26 हजार 964 |
22 सिंतबर | 31 हजार 923 |
23 सितंबर | 31 हजार 382 |
24 सितंबर | 29 हजार 616 |
25 सितंबर | 28 हजार 326 |
आंकड़ों में कोरोना
अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 36 लाख 52 हजार
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 46 हजार 918
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 29 लाख 2 हजार
एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 3 हजार
वैक्सीनेशन अपडेट
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23 सितंबर तक देशभर में 85 करोड़ 60 लाख 81 हजार 527 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। शनिवार को देश में 68.42 लाख टीके लगाए गए।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage crossed the landmark of 85 Cr (85,60,81,527).
➡️ More than 68.42 Lakh doses administered in last 24 hours.https://t.co/vyDDZZSF0v pic.twitter.com/OpYmrSKRrt
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 26, 2021
कितने टेस्ट किए गए
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अब तक करीब 56.16 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। शनिवार को देश में 15.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3% से कम है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33% है जबकि रिकवरी रेट 97.78% है। एक्टिव केस 0.90% हैं।