इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, फैक्ट्री संचालक ने MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फैक्ट्री संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार होटल में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला फैक्ट्री संचालक के साथ 3 वर्षों से संपर्क में थी।

तलाकशुदा होने के कारण आरोपी द्वारा उसे शादी करने का लालच दिया गया। दुष्कर्म के दौरान महिला का एमएमएस भी बनाया और आरोपी लगातार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म प्रकरण दर्ज किया गया है।

होटल में किया शारीरिक शोषण

जांच अधिकारी नीलमणि ठाकुर ने बताया कि थाने पर पहुंची पीड़िता ने फैक्ट्री संचालक राहुल कटारिया निवासी महेश नगर पर आरोप लगाए हैं। राहुल उससे 3 वर्षों से संपर्क में था, जहां महिला तलाकशुदा थी। इस कारण से राहुल ने उसे शादी करने की बात कही और होटल में ले जाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। होटल में ले जाने के दौरान कई बार राहुल ने महिला के वीडियो भी बना लिए, जिसे वह लगातार वायरल करने की धमकी देता था।

पीड़िता ने आरोपी पर दर्ज काराया मामला

पीड़िता से आरोपी द्वारा 40 हजार रुपए की सोने की चेन भी ले ली और उससे रुपयों की भी मांग करने लगा। पीड़िता ने जिसके बाद छत्रीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : जिम में एक्सरसाइज करने गए युवक को ट्रेनर ने डंबल से मारा, मामला दर्ज; देखें Video

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button