राष्ट्रीय

योगी कैबिनेट विस्तार में मोदी का फॉर्मूला: 3 दलित, 3 ओबीसी और एक मात्र ब्राह्मण चेहरा जितिन प्रसाद ने शपथ ली

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन कैबिनेट मंत्री होंगे, बाकी 6 राज्यमंत्री बनाए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार शाम योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। विधानसभा चुनाव से सिर्फ पांच महीने पहले ये विस्तार किया गया। योगी मंत्रिमंडल में एक ब्राह्मण और 3 ओबीसी और 3 दलित नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री बनाए गए। सभी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जुलाई में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में भी यूपी से सात सांसदों को मंत्री बनाया गया था। इसे एक संयोग ही कहा जाएगा कि मोदी सरकार में भी एक ब्राह्मण और छह ओबोसी या दलित समाज से मंत्री बनाए गए थे।केंद्र की तरह राज्य में भी ओबीसी में गैर यादव और दलित में गैर जाटव को प्रतिनिधित्व मिला है।

माना जा रहा है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही यह प्रयोग किया गया है। योगी सरकार में आज जितिन प्रसाद (ब्राह्मण), संगीता बलवंत बिंद (ओबीसी), धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी), पलटूराम (एससी), छत्रपाल गंगवार (ओबीसी), दिनेश खटिक (एससी) और संजय गौड़ ( एसटी) को मौका दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: थोड़ी देर में होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ

जानिए नए मंत्रियों के बारे में…

  • जितिन प्रसाद (ब्राह्मण): तीन महीने पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री बनेंगे। पहली बार 2004 में गृह क्षेत्र शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे।
  • छत्रपाल गंगवार (कुर्मी): बरेली के बहेड़ी से विधायक हैं। कुर्मी समाज से आते हैं। उम्र 65 साल है। रुहेलखंड क्षेत्र में पार्टी के लिए काम करेंगे।
  • पलटू राम (दलित): बलरामपुर से आते हैं। 2017 में पहली बार जीते थे। दलित समुदाय से आते हैं।
  • संगीता बिंद (ओबीसी): पहली बार गाजीपुर सदर सीट से विधायक बनी। 42 साल उम्र हैं। पिछड़ी जाति से आती हैं। छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहीं।
  • संजीव कुमार (एससी): सोनभद्र के ओबरा सीट से विधायक हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। आदिवासी समुदाय से आते हैं।
  • दिनेश खटीक (एससी): मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं। खटीक (सोनकर) समाज से आते हैं। पश्चिम यूपी इलाके में प्रभाव है।
  • धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी): हाथरस से आते हैं। 2021 में ही विधान परिषद के सदस्य बने हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

मोदी मंत्रिमंडल में इन सांसदों को शामिल किया गया था

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में लखीमपुर खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा (ब्राह्मण) के अलावा, महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी (ओबीसी), अपना दल की अनुप्रिया पटेल (ओबोसी), आगरा से सांसद एसपी बघेल (एससी), जालौन से भानुप्रताप वर्मा (एससी), मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर (एससी), राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा (एससी) को मंत्री बनाया गया था।

संबंधित खबरें...

Back to top button