ग्वालियरमध्य प्रदेश

MP News : जन्मदिन पार्टी में DJ बजाने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या; दोनों आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बंदूक और 5 कारतूस जब्त

पुलिस ने शुक्रवार को देर रात की इस घटना के सिलसिले में आरोपियों को गिरफ्तार करके बंदूक और लगभग 5 कारतूस जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मुकेश वर्मा उर्फ भूरा (32) है। आरोपियों की पहचान योगेंद्र तोमर और बृजेंद्र तोमर के रूप में हुई है।

पड़ोसी ने डीजे बंद करने के लिए कहा था

मुकेश की 3 साल की बेटी काव्या का 5 मई को बर्थडे था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे अब्दुल कलाम कॉलोनी में रहने वाले मुकेश वर्मा के घर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें डीजे बज रहा था। उसके पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र तोमर ने डीजे बंद करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें विवाद होता रहा और योगेंद्र ने बंदूक से गोली मारकर मुकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों योगेंद्र और विजेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button