चित्रकूट सीएमओ रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार: अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांगी थी 1 लाख की घूस

Follow on Google News
चित्रकूट के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को शुक्रवार को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। ये रिश्वत अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर मांगी गई थी। लोकायुक्त रीवा की टीम ने चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ कृष्णपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें: महाकाल की भस्मारती: 17 दिन बाद फिर श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, ऑनलाइन बुकिंग भी की निरस्त

अनुकंपा नियुक्ति के लिए लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार, अनिल तिवारी निवासी नयागांव के पिता टाइम कीपर के पद पर कार्य करते थे। कोरोना के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद अनिल तिवारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इसका मामला नगर पंचायत में लंबित था। अनिल चित्रकूट नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कृष्णपाल सिंह के पास पहुंचा तो कृष्णपाल ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव टलने के आसार! नरोत्तम मिश्रा बोले- लोगों की जिंदगी से बड़ा नहीं है चुनाव

लोकायुक्त ने केमिकल लगे रुपए भेजे थे

रिश्वत शिकायत अनिल ने लोकायुक्त पुलिस को कर दी। रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंन 15 लोगों की टीम बनाई। अनिल को केमिकल लगे रुपए देकर कृष्णपाल के शासकीय आवास पर भेजा गया। जैसे ही अनिल ने कृष्णपाल को रुपए दिए, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ये भी पढ़ें: MP में आज से नाइट कर्फ्यू: रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, सीएम शिवराज ने की घोषणा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts