Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bastar:बस्तर में आज से कांग्रेस का 3 दिवसीय चुनावी मिशन हुआ शुरू,3 दिन चलेगा ट्रेनिंग कैंप, बूथ तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को मिलेगा प्रशिक्षण, बस्तर के बाद बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और रायपुर संभाग में होंगे कैंप,छत्तीसगढ़ कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान 30 अगस्त से जगदलपुर में शुरू हो रहा है। बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय और चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी।
बस्तर में आज से कांग्रेस का 3 दिवसीय चुनावी मिशन हुआ शुरू,3 दिन चलेगा ट्रेनिंग कैंप, बूथ तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत बस्तर संभाग के जगदलपुर में 30 अगस्त से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया

यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में तोखन साहू का नाम सबसे आगे,सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

 जाएगा।

बस्तर से शुरू हुआ कांग्रेस का ‘ट्रेनिंग मिशन’

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान आज से बस्तर संभाग के जगदलपुर में शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति समझाई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत बस्तर से करने की घोषणा की थी। पार्टी की योजना इस अभियान को प्रदेश के सभी पांच संभागों तक ले जाने की है।

/img/129/1788183307158

3 दिन जगदलपुर में जुटेंगे ब्लॉक अध्यक्ष

जगदलपुर में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रशिक्षक संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

/img/129/1788183434227

यह भी पढ़ें: Raipur: झीरम घाटी केस में फैसले से पहले कांग्रेस में हलचल,भूपेश बघेल ने NIA जांच पर उठाए सवाल

बस्तर के बाद चार संभागों की बारी

कांग्रेस के कार्यक्रम के मुताबिक बस्तर के बाद बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और रायपुर संभाग में भी तीन-तीन दिन के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे अभियान में प्रदेश के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को जोड़ा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य संगठन की गतिविधियों को ब्लॉक स्तर से आगे बढ़ाकर मंडल और बूथ तक सक्रिय करना है।

/img/129/1788183329550

जिलाध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास

कांग्रेस का प्रशिक्षण अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले पार्टी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित कर चुकी है। अब संगठन की अगली महत्वपूर्ण कड़ी यानी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के लिए भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें: Ambikapur: अंबिकापुर में सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में थिरके प्रदर्शनकारी, ‘हाय रे सरगुजा’ गीत से शासन को जगाने की कोशिश

बूथ तक संगठन को एक्टिव करने की रणनीति

कांग्रेस का फोकस अब सिर्फ बड़े पदाधिकारियों तक सीमित नहीं है। पार्टी की कोशिश है कि संगठन की गतिविधियां सीधे गांव और बूथ स्तर तक दिखाई दें। प्रशिक्षण के जरिए ब्लॉक अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने, स्थानीय मुद्दों को समझने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है ।

/img/129/1788183357417

यह भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर में बवाल के बाद लौटी रफ्तार, 9 उपद्रवी जेल भेजे, पुलिस ने जारी किया WhatsApp नंबर

चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘ग्राउंड तैयारी’

आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी नेतृत्व का जोर है कि पदाधिकारी जमीनी मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और कांग्रेस की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहें। बस्तर से शुरू हुआ यह अभियान सितंबर में रायपुर संभाग तक पहुंचेगा। इसके बाद पार्टी की रणनीति प्रशिक्षण के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts