Ambikapur:अंबिकापुर में सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में थिरके प्रदर्शनकारी, ‘हाय रे सरगुजा’ गीत से शासन को जगाने की कोशिश

रायपुर/अंबिकापुर: शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। अंबिकापुर के MG रोड पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क के गड्ढों को ही विरोध का मंच बना दिया। ‘हाय रे सरगुजा’ गीत पर गड्ढों के बीच जमकर नाचते हुए प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन का ध्यान शहर की खराब सड़कों की ओर आकर्षित कराया। प्रदर्शनकारियों ने NH, PWD और नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के जल्द सुधार की मांग की।
यह भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर में बवाल के बाद लौटी रफ्तार, 9 उपद्रवी जेल भेजे, पुलिस ने जारी किया WhatsApp नंबर
गड्ढों में थिरके प्रदर्शनकारी
अंबिकापुर के MG रोड में रविवार 30 अगस्त को शाम करीब 4 बजे जर्जर सड़कों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर मौजूद गड्ढों के बीच अनोखे अंदाज में विरोध जताया। ‘हाय रे सरगुजा’ गीत पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नृत्य किया और बदहाल सड़कों की स्थिति को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए।

सड़कों की बदहाली से परेशान लोग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंबिकापुर शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और ज्यादा खतरनाक हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Janjgir Champa : दो भाइयों का जमीन विवाद बना खूनी जंग, लाठी-डंडों से हमला,महिला की मौत
‘सावन में झूला, सड़कों पर गड्ढे’
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सावन के मौसम में लोग लोक संगीत का आनंद ले रहे हैं, झूला झूल रहे हैं और उत्सव मना रहे हैं, लेकिन शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है। इसी मुद्दे पर ध्यान खींचने के लिए उन्होंने पारंपरिक अंदाज में विरोध करते हुए गड्ढों के बीच नृत्य किया।

NH-PWD और निगम से तत्काल सुधार की मांग
प्रदर्शन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने NH, PWD और नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति तत्काल सुधारने की मांग की। उनका कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर संबंधित विभागों को गंभीरता से काम करना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में मानसून का अटैक,अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में बरसे बदरा
कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई मांग
धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और नगर निगम का ध्यान शहर की बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित कराया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुधार को लेकर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।




















