बॉलीवुडमनोरंजन

टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कैजाद के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हालांकि निधन की वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन उनके निधन को फिटनेस इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताई जा रही है।

टाइगर ने दी श्रद्धांजलि

कैजाद के निधन की जानकारी टाइगर ने सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता को अपने फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का बहुत सपोर्ट मिला। वहीं एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टारी पर कैजाद की तस्वीर शेयर करते हुए दुख जाहिर किया है। उन्होंने कैजाद की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर’। इसके साथ ही हाथ जोड़ने और हार्ट वाली इमोजी शेयर कर अपने इमोशन शेयर किए हैं।

टाइगर श्रॉफ का पोस्ट

पुणे में होगा अंतिम संस्कार

विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर कैजाद के निधन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- फिटनेस इंडस्ट्री के लेजेंड, जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बदल दी वह हमे छोड़कर चले गए हैं। उन्हें टाइगर श्रॉफ को ट्रेन्ड करते हुए देखा है। पूरी फिटनेस इंडस्ट्री शॉक्ड है। उनके निधन का कारण किसी को नहीं पता है लेकिन उनके दोस्त पुणे के लिए रवाना हो गए हैं जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

कई और सेलेब्स को दी है फिटनेस ट्रेनिंग

कैजाद कपाड़िया फिटनेस इंडस्ट्री के जाने-माने नाम रहें हैं। कैजाद मुंबई में एक फिटनेस अकादमी K11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइंसेज के मालिक थे और उन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों के लिए फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम किया। ऐसे में उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। टाइगर श्रॉफ के साथ ही इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी कैजाद के निधन पर दुख जाहिर किया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button