छतरपुर के लवकुश नगर में दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

छतरपुर जिले के लवकुशनगर के बम्होरी गांव में 21 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
छतरपुर के लवकुश नगर में दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
लवकुशनगर। इस कुएं में अपने बच्चों समेत कूदकर महिला ने जान दी।

लवकुशनगर/ छतरपुर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुभाग के बम्होरी गांव में सोमवार दोपहर  21 वर्षीय महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। महिला और उसके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक और घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। 

ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाला

पुलिस के अनुसार, भगवती कुशवाहा अपने 2 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और 3 वर्षीय  बेटी संध्या कुशवाहा को लेकर दोपहर में खेत की ओर गई थी। वहां उसने दोनों बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला और दोनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। 

ये भी पढ़ें: गुनाह माता-पिता का, सजा मासूम को... चार महीने की उम्र में जेल पहुंची दुधमुंही

 घरेलू विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में गृह कलह और आपसी कहासुनी के चलते यह कदम उठाने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस  परिजनों, ससुराल पक्ष के लोगों और आसपास के ग्रामीणों से गहन पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, ट्रांसफर नहीं होने से था परेशान

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts