धर्म

Chandra Grahan 2022 : जानें कब लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, तारीख और प्रभाव

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई को लगेगा। इस दिन वैशाख की पूर्णिमा है और ये एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिष के मुताबिक, साल 2022 में में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण विश्व के अनेक देशों में दिखाई देगा। इसका प्रभाव भारत पर कम पड़ेगा। जानिए चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा।

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2022 : 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय, स्थान और सूतक काल

जानें चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 दिन सोमवार को सुबह 08:59 बजे लगेगा और सुबह 10:23 बजे तक यह चंद्रग्रहण रहेगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार, भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए भारत में इसका सूतक काल नहीं मानी होगा।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इस कारण से यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह भी भारत में देखा जा सकता है। ग्रहण का समय दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस समय कई तरह के कार्य वर्जित होते हैं।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

भारत में चंद्र ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे का होता है। ये चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले शुरू होता है और चंद्रग्रहण के खत्म होने के साथ ही समाप्त होता है।

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button