Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में है CDS बिपिन रावत की ससुराल, राजघराने से थीं उनकी पत्नी मधुलिका; परिजनों को दिल्ली बुलाया गया

तमिलनाडु के कन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि CDS बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली हैं। रियासतदार कुंवर मृगेंद्र सिंह की मंझली बेटी थीं मधुलिका सिंह। बताया जा रहा है कि बिपिन रावत ने ससुराल वालों से जनवरी में शहडोल आने का वादा किया था।

1986 में हुई थी शादी

जनरल बिपिन रावत की ससुराल शहडोल के सोहागपुर में है। उनकी पत्नी मधुलिका सिंह, कुंवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी हैं। इस क्षेत्र में लोकप्रिय कुंवर मृगेन्द्र सिंह शहडोल दो बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। दोनों की शादी साल 1986 में हुई थी जब बिपिन रावत कैप्टन थे। ये भी पढ़ें : नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत : हेलीकॉप्टर क्रैश में पत्नी समेत 13 लोगों की मौत

बिपिन रावत ने अपने साले से किया था वादा

जानकारी के मुताबिक, बिपिन रावत ने अपने साले यशवर्धन सिंह से वादा किया था कि वो जनवरी में शहडोल आएंगे और सबकी शिकायत दूर कर देंगे।

परिजनों को दिल्ली बुलाया

हादसे की जानकारी मिलने पर यशवर्धन सिंह ने सबसे पहले एडीसी को फोन लगाया था। लेकिन बात नहीं हुई क्योंकि वे भी उसी विमान में सवार थे। अन्य सूत्रों से उन्हें हादसे के बारे में बताया गया है। लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ इतना कहा गया है कि वे अपनी मां को लेकर दिल्ली आ जाएं। ये भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, कल संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; जनरल के परिजनों से की मुलाकात

बेटियां दिल्ली पहुंच रहीं हैं

CDS जनरल बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है और वे मुंबई में रहती हैं। वे भी दिल्ली पहुंच रहीं हैं। दूसरी बेटी की अभी शादी नहीं हुई और वो माता-पिता के साथ ही रहती हैं। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts