Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में पेड़ से टकराई कार: एक्सीडेंट में 2 की मौत, 3 घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे युवक

कटनी में पेड़ से टकराई कार: एक्सीडेंट में 2 की मौत, 3 घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे युवक
माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास रविवार-सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कटनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ें: उमरिया में सड़क हादसा: बारात में शामिल होकर शहडोल से कटनी जा रही कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, एक घायल

कार में सवार थे 5 युवक

पुलिस ने बताया कि झिंझरी के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई है, जिसके कारण कार में सवार भट्टा मोहल्ला निवासी श्रजल पिता राजेन्द्र शुक्ला (22) और गायत्री नगर निवासी योगेश पिता संजय तिवारी (22) की मौत हो गई है। वहीं हादसे में गायत्री नगर निवासी अमन पिता पीके शर्मा (21), राज पिता बबलू यादव (24) और सारांश पिता दीपक सरोठे (23) घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल अमन शर्मा को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि राज यादव और सारांश सरोठे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज, एफआईआर दर्ज

पलटी खाकर पेड़ों से टकराई कार

झिंझरी चौकी प्रभारी रष्मि सोनकर ने बताया कि रविवार को पांचों युवक नई बलेनो कार से जबलपुर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद पांचों युवक रात में जबलपुर से कटनी के लिए निकले थे। कटनी शहर की सीमा में दाखिल होते ही झिंझरी चौकी के पास कार अचानक बेकाबू होकर पलटी खाते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। हादसे की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करते हुए पीएम के लिए भिजवाया है। ये भी पढ़ें: हुंडई पाकिस्तान का कश्मीर पर विवादित ट्वीट, नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी- इस कारगुजारी पर माफी मांगे कंपनी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts