राष्ट्रीय

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि वे नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है, सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी लगते ही कांग्रेस ने अपने विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस को करनी पड़ रही नेताओं की निगरानी

अमरिंदर सिंह के नई पार्टी का ऐलान करने की संभावना है, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अपने बड़े नेताओं के मूवमेंट पर भी नजर रख रही है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी से क्यों नहीं जुड़े अमरिंदर सिंह?

पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी की छवि को नुकसान हुआ है। इसी वजह से फिलहाल अमरिंदर सिंह ने अलग पार्टी बनाने का मन बनाया है। ऐसे में कांग्रेस उनकी राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकती है। कांग्रेस खासतौर पर उन विधायकों पर नजर रखे हुए हैं जिन्हें चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही मंत्री पद से हटा दिया गया था। इनमें राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू और शाम सुंदर अरोड़ा शामिल हैं। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस के करीब 15 विधायक अमरिंदर के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें : अमरिंदर सिंह और पाकिस्तानी महिला पत्रकार को लेकर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कौन होगा अमरिंदर सिंह की पार्टी में?

अमरिंदर सिंह की पार्टी में कांग्रेस का कौन दिग्गज शामिल होगा इसे लेकर केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। पंजाब की राजनीति में असली ट्विस्ट तो तभी आएगा जब बुधवार 27 अक्टूबर को अमरिंदर कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button