राष्ट्रीय

पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

चंडीगढ़। बीते कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आज नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 72 दिन राज्य के प्रधान रहे। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह रूपनगर जिले की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक चरनजीत सिंह चन्नी को राज्य का सीएम बनाया गया था। चन्नी के सीएम बनते ही सिद्धू पर सुपर सीएम होने के आरोप लग रहे थे।

कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम संबोधित त्यागपत्र में सिद्धू ने लिखा- समझौता करने से व्यक्ति का चरित्र खत्म हो जाता है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब की जनता के कल्याण के एजेंडा से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।

 

सिद्धू के नाराजगी की वजह

  • दरअसल पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का विभाजन हुआ। इसके कुछ घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू कई बातों को लेकर खासे नाराज हैं।
  • पहली वजह है कि जब पंजाब में मंत्रियों के नाम तय किए गए तब राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बातचीत कर इसका फैसला किया।
  • इसमें कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। पहले दिन की मीटिंग में उन्हें जरूर बुलाया गया लेकिन जब राहुल गांधी शिमला से लौटकर आए तब की मीटिंग में सिद्धू को शामिल नहीं किया गया।
  • दूसरी वजह ये मानी जा रही है कि सीएम चन्नी ने जिन भी लोगों के नाम तय करने शुरू किए चाहे वो डीजीपी हों या एडवोकेट जनरल हों, इसमें भी सिद्धू की नहीं मानी गई।
  • मंत्रियों के नाम तय करने में हाईकमान ने उन्हें शामिल नहीं किया, पोर्टफोलियो तय करने में उनसे नहीं पूछा गया और साथ ही महत्वपूर्ण पदों (डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी जैसे पद) पर नियुक्ति के विषय में भी सीएम सिद्धू की सलाह नहीं रहे हैं।
  • ऐसे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर उन्होंने हाईकमान के सामने अपनी नाराजगी दर्ज करने की कोशिश की है।

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट, बोले- मैंने कहा था यह आदमी स्थिर नहीं। 

 

संबंधित खबरें...

Back to top button