इंदौरमध्य प्रदेश

अच्छी सड़कों की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं, BJP विधायक नारायण पटेल बोले- मैंने खुद इसका अनुभव किया है

खंडवा। खंडवा की मांधाता विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण पटेल ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का कारण अच्छी सड़कों को बताया है। विधायक ने कहा कि अच्छी सड़कें होने की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें अच्छी हैं, इसलिए लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं। तेज गति का वाहन कभी भी अनियंत्रित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद इसका अनुभव किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश की तमाम सड़कों की हालत बेहद खराब है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अकेले खंडवा में मैं ही 1 जनवरी से अब तक चार बड़ी बस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में भाजपा विधायक द्वारा इस तरह के बयानों पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। बारिश के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं भोपाल की सड़कों पर निकलकर सड़कों की हकीकत देखी थी। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश की सड़कें ठीक कराने के निर्देश दिए थे।

शिवराज ने कहा था- अमेरिका से अच्छी हैं सड़कें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका जाकर मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से भी ज्यादा अच्छी सड़क बताया था। इसके बाद सड़कों को लेकर खूब चर्चा रही। अब प्रदेश की भाजपा सरकार में भाजपा के ही एक विधायक ने अच्छी सड़कों को दुर्घटना का कारण बता दिया है। खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नारायण पटेल का कहना है कि अच्छी सड़कें होने से लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं, और तेज गति का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। ऐसा उन्होंने खुद अनुभव किया है। यानी भाजपा विधायक का मानना है कि देश में अच्छी सड़कें हैं सड़क दुर्घटना का बड़ा कारण है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

दुर्घटनाओं को लेकर पूछा था सवाल

खंडवा में पिछले एक हफ्ते से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी को लेकर जब मीडिया ने विधायक से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा आजकल सड़कें अच्छी हैं। खासकर मेरे विधानसभा क्षेत्र की तो बहुत अच्छी हैं, इसलिए वहां एक्सीडेंट बहुत हो रहे हैं। सड़कें अच्छी हैं। तेज गति से वाहन चलते हैं बहुत तेज गति का वाहन अनियंत्रित कभी भी हो सकता है ये मैंने अनुभव किया है। इसलिए इस प्रकार की स्थिति बनती है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कुछ ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चलाते हैं सभी नहीं चलाते है। जो नशे में वाहन चलाते है इसलिए इस प्रकार के सड़क हादसे होते हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button