
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। अपने एक्टिंग करियर में बिपाशा ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। बता दें कि बिपाशा को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। एक्ट्रेस को ज्यादातर डरावनी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है।
‘अजनबी’ से कि फिल्मी करियर की शुरुआत
बिपाशा बसु ने साल 2001 की फिल्म ‘अजनबी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2002 की फिल्म ‘राज’ में बिपाशा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं थी और इस फिल्म से वे रातोंरात स्टार बन गईं। बिपाशा ने ‘आंखे’ ( 2002), ‘गुनाह’ (2002), ‘जिस्म’ (2003), ‘जमीन’ (2003), ‘एतबार’ (2004), ‘मदहोशी’ (2004), ‘फिर हेराफेरी’ (2006), ‘धूम 2’ (2006), ‘रेस’ (2008), ‘आत्मा’ (2013) सहित कई फिल्मों में काम कर नाम कमाया है। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में नजर आईं थीं।
दोस्त बुलाते थे ‘लेडी गुंडा’
बचपन में बिपाशा बसु का लुक एकदम टॉम बॉय वाला हुआ करता था। इस वजह से उनके दोस्त उन्हें ‘लेडी गुंडा’ कहकर भी बुलाते थे।
विज्ञापन के जरिए करती हैं करोड़ों की कमाई
बिपाशा के पास मुंबई के पॉश इलाके में दो घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। बिपाशा के पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। इन्हीं के जरिए बिपाशा की कमाई होती है। लंबे समय से फिल्मों से दूर बिपाशा अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वेकेशन एन्जॉय करते नजर आती हैं।
अफेयर्स के कारण चर्चा में रहीं
- बिपाशा बसु के पहले बॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण थे। बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं।
- मिलिंद के बाद बिपाशा फिल्म ‘राज’ में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के टच में आईं। दोनों का रिलेशनशिप बी-टाउन में काफी चर्चा में भी रहा था।
- डिनो के बाद बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। इन्हें इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल में से एक माना जाता था। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे।
- जॉन के बाद ‘बाहुबली’ से चर्चा में आए साउथ एक्टर राणा दग्गुबती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल बिपाशा और राणा ने साथ में 2011 में ‘दम मारो दम’ की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला।
- राणा दग्गुबती के बाद सैफ से भी बिपाशा का नाम जुड़ चुका है। 19 फरवरी 2014 ये वो तारीख है, जब बिपाशा ने अपना छठवां अफेयर एक्टर हरमन बवेजा के साथ कंफर्म किया, लेकिन यह भी ज्यादा नहीं चल सका।
- इन सब के बाद बिपाशा की करण से मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ (2015) के सेट पर हुई थी। करीब एक साल डेट करने के बाद बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। हाल ही में बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिनका नाम उन्होंने ‘देवी’ रखा है।