भोपालमध्य प्रदेश

सांसद साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, बोलीं- जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित

देशभर में उदयपुर में हुई टेलर की हत्या को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित है।

राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

कालापीपल में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कारण कन्हैयालाल की तालिबानी अंदाज में हत्या हुई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस देश की रक्षा की दलाली करती है : साध्वी प्रज्ञा सिंह

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की रक्षा की दलाली कांग्रेस करती है। जब कुछ नहीं बचता है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग से देश को बदनाम करने का प्रयास करती है, किसानों को बदनाम करने का काम करती है। अच्छी योजनाओं का विरोध करती है, जिससे किसानों का कल्याण नहीं होता है।

कांग्रेस के राजकुमार ने ट्वीट किया कि शांति बनाए रखिए, भाईचारा बनाएं रखिए। इस पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा – क्यों… भाईचारा बनाएं रखने की जिम्मेदारी क्या सिर्फ हिंदुओं की है?

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लगाया ये आरोप

सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि वे लोग मुझसे कहते थे कि ये आतंकवादी है। उनके लिए तो हर हिंदू आतंकवादी है। जिसके अंदर हिंदू का खून है, वे कांग्रेस में तो नहीं रहेगा और रहना भी नहीं चाहिए। जिसके खून में हिंदुत्व है, उसे कांग्रेस से हट जाना चाहिए।

सांसद ने कहा कि अग्निपथ योजना देशभक्त बनाने की योजना है। इसका कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ विरोध करने लगती है। इस योजना से हमारा देश मजबूत होगा। इससे हर व्यक्ति तैयार होगा, मजबूत होगा। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें- उदयपुर की घटना के बाद MP में अलर्ट, गृह मंत्री बोले – गहलोत ने दंगाइयों के सामने घुटने टेक दिए

संबंधित खबरें...

Back to top button