इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

चुनाव के पहले फिर शुरू हुई जुबानी जंग : दिग्विजय ने सिलावट पर किया पलटवार, कहा- मैं BJP और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं

हेमंत नागले, इंदौर। बुधवार को शाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा और संघ पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं संघ और भाजपा के लिए कोरोना वायरस हूं। मंत्री तुलसीराम सिलावट को लेकर उन्होंने कहा कि वह क्या थे और अब क्या हो गए, उनका क्या धंधा चल रहा है। वह इतने बड़े कैसे हो गए। वहां पहले क्या थे और अब क्या हो गए हैं। उन से पूछिए कि आपके पास पैसा कहां से आया।

उज्जैन में दिग्विजय सिंह ने दिया था बयान

विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता एक दूसरे पर प्रहार करना शुरू कर दिया है। जिस पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन दौरे पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो। इस बयान के ऊपर ही मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंधिया के सपोर्ट में उतर आए थे।

सारंग ने कलंक तो सिलावट ने कोरोना बताया

चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने जहां दिग्विजय को देश के लिए कलंक बताया था। वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताया और कह था कि दिग्विजय सिंह का जन्म चीन में होना चाहिए, जिसको लेकर दिग्विजय ने अब भाजपा और संघ पर सीधा प्रहार किया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिग्विजय को बताया कांग्रेस का कोरोना, बोले- पूर्व सीएम को चीन में लेना था जन्म

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें…

संबंधित खबरें...

Back to top button