ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को 24 घंटे झूठ बोलने वाला दल बताया, दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बारे में अगर मैं कहूं तो एक दोहरा चरित्र और 24 घंटे झूठ बोलने वाला यह दल है। जब कांग्रेस की सरकार थी कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे, प्राकृतिक आपदाएं किसी से भी पूछकर नहीं आती, किसकी सरकार है यह भी वो नहीं देखतीं। प्राकृतिक आपदा है। आपको ध्यान होगा कि प्राकृतिक आपदा में कमलनाथ वल्लभ भवन में बैठे थे और उस समय विपक्ष में रहने वाले हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब बाढ़ आई थी तब पानी में कूद-कूदकर जनता के हितों के लिए उनकी आवाज बनकर खड़े थे। कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी इसे याद करें।

वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व एक संवेदनशील नेतृत्व है। जैसे ही ओलावृष्टि से लेकर किसानों की फसलों पर जो बेमौसम बारिश के कारण प्रभाव पड़ा है, इस पर सीएम शिवराज ने एक सेकंड की भी दे नहीं लगाई। तत्काल उनका आंकलन करने के निर्देश दिए। अमसय बारिश और ओलावृष्टि के कारण हमारे ऐसे किसान भाई जो प्रभावित हुए हैं, उनका मुआयना करके तत्काल उनके बारे में क्या व्यवस्था बनेगी सरकार ने गंभीरता के साथ इस पर सोचा भी है और निर्णय करके किसानों के साथ सीएम शिवराज के नेतृत्व में हमारी सरकार खड़ी है।

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज बोले- झूठ के सहारे कमलनाथ बेचारे… पिछले चुनाव में वचन देकर पूरे नहीं किए, अब फिर झूठ पत्र बनाने का अभियान चल रहा है

विंध्य ही क्यों, सभी जगहों पर दिग्विजय दौरा करें : वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अकेले विंध्य का क्यों, सभी जगहों का दौरा करेंगे तो अच्छी होगा। पिछली बार हम विंध्य में 34 में 30 सीटें जीते थे, इस बार दिग्विजय सिंह का दौरा और भी ज्यादा गहराई से हो तो जो 4 सीटें बची हैं हम वो भी जीतेंगे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपने काम पर, अपने संगठन की ताकत के बल पर, पीएम मोदी और सीएम शिवराज के नेतृत्व पर जो जनता का विश्वास है। साथ ही गरीबों के जीवन को बदलने का अभियान है, एक नई संस्कृति भारतीय राजनीति में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो शुरू हुई है हम उस पर विश्वास करते हैं।

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि कौन दौरे करेगा, कौन दौरे नहीं करेगा इससे भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता। नॉर्थ ईस्ट से लेकर देश के कौने-कौने में आज भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं भारत के मान-सम्मान के साथ हर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा कैसे होगा इस अभियान में जुटी है। उसका परिणाम है देश के अंदर आज भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में अपना परचम लहरा रही है।

वीडी शर्मा के निवास पहुंचे सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निवास पहुंचे। मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे अध्यक्ष हैं, उनके निवास पर आया हूं। खूब गप्पे लड़ाए, बातचीत की, गहन चिंतन किया, गुजिया और खुरमे भी खाए, चाय भी पी। होली मिली, गले मिले। आज मुलाकात का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था सिर्फ मिलने आए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर सीट जीतने की तैयारी है। छिंदवाड़ा में हम सभी सीट जीतेंगे। अमित शाह आ रहे हैं। हम लोग भी तैयारी कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button