
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को जिसे कोई नहीं रोक पाया, उसे क्या भारत सरकार ने रोक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खारकीव में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने को तैयार हो गया है। यह गैप वहां फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित खारकीव से निकालकर यूक्रेन के आसपास के देशों के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए लिया गया है।
पीएम ने की थी पुतिन से बात
पीएम मोदी ने बुधवार रात रूस के राष्ट्रफति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। इस दौरान मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का मुद्दा उठाया था। वहीं रूस के राष्ट्रपति का कहना था कि रूस हर संभव मदद करने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खारकीव में यूक्रेनी सेना भारतीय स्टूडेंट्स को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
पुतिन ने दिलाया था भरोसा
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान रूस के राष्ट्रफति पुतिन ने इंडियन स्टूडेंट्स को वॉर जोन से सुरक्षित निकालने की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था। इसे लेकर उन्होंने सभी जरूरी निर्देश भी जारी किए। उन्होंने भारतीय छात्रों के फौरन रेस्क्यू के लिए रूसी सेना द्वारा खारकीव से रूस तक एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाने की भी बात कही थी। इसके अगले दिन ही रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गया है।
खारकीव में अब भी फंसे हैं कई छात्र
यूक्रेन के शहर खारकीव में अब भी हजारों स्टूडेंट्स के फंसे होने की सूचना है। बताया गया था कि भारतीयों को वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है।