अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF के एक अधिकारी ने खुद को मारी गोली की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन के अधिकारी ने अपने सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर स्थित 170वीं वाहिनी के मुख्यालय में आज लगभग 11 बजे 210 कोबरा बटालियन के निरीक्षक शफी अख्तर ने अपने सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि अख्तर जिले के मोकुर शिविर में तैनात था और छुट्टी पर दिल्ली जाने के लिए बीजापुर आया था। उन्होंने बताया कि जब वहां मौजूद जवान और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तब अख्तर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका है कि अख्तर ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

आज की अन्य खबरें…

इंडोनेशिया में एक होटल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत; 3 झुलसे

फाइल फोटो

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार बीती रात करीब 11:50 बजे आग लगी। दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को 2:40 बजे आग पर काबू पाया। उप जिले के पुलिस प्रमुख त्रिबुआना रोसेनो ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में होटल के ठहरे हुए तीन लोगों की मौत हो गई। वे एक ऐसे कमरे में फंसे हुए थे, जिसमें कोई वेंटिलेशन नहीं था। इस दुर्घटना में तीन लोग झुलस गए। उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि सिगरेट बट्स के कारण आग लगी।

अंडमान सागर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई

अंडमान सागर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, LoC के पास से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ट्वीट कर लिखा- विभिन्न एजेंसियों से मिली, युद्ध जैसे शस्त्र भंडारों की संभावित मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 15 से 18 अगस्त के बीच कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

सेना ने बताया कि अभियान के तहत 5 AK राइफल, 7 पिस्तौल, 4 हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई। फिलहाल, सेना द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1692432690379993475?s=20

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

फाइल फोटो।

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो ग्रेनेड और पिस्तौल की 8 गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शेर कॉलोनी तारजू में स्थापित एक संयुक्त जांच चौकी पर सुरक्षा बलों ने दो लोगों को रोका। दोनों ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी पहचान दरनाम्बल तारजू के निवासी मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोन के रूप में हुई। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें...

Back to top button