
डायरेक्टर नितेश तिवारी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म रामायण बनाने जा रहे हैं। इस पर कंगना रनोट ने रिएक्ट किया है। कंगना ने बिना नाम लिए रणबीर पर तीखा हमला किया है। कंगना ने लिखा कि जिस इंसान को ड्रग्स का एडिक्शन हो। जो इंसान बिना महिलाओं के रह न पाता हो, उसे फिल्म में भगवान राम बनाया जा रहा है। वहीं जिस इंसान ने खुद के दम पर अपना नाम बनाया हो, उसे रावण का रोल दिया जा रहा है।