ताजा खबरराष्ट्रीय

बिहार में पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू से दिया इस्तीफा, कहा- जंगलराज के युवराज को उत्तराधिकारी बना दिया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक और झटका लगा है। बिहार की पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। पटना के मौर्या होटल में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीना सिंह ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के साथ कभी जुदा नहीं होना चाहती थी। लेकिन तेजस्वी यादव को उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बना दिया है। उस हिसाब से मेरा रहना सही नहीं है।

जंगल राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार का हमेशा साथ दिया। महागठबंधन की सरकार जब से बिहार में बनी है। तब से अपराध बढ़ गया है। आज की स्थिति भयावह है। जंगल राज फिर से रिटर्न हो गया है।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

झारखंड में IAS पूजा सिंघल के करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले कोयला कारोबारी इजहार अंसारी और अशोक कुमार के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड के हजारीबाग में हुई इस छापेमारी में मोहम्मद इजहार अंसारी के ठिकानों से 3 करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। अशोक कुमार जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। ईडी ने शुक्रवार के दिन झारखंड के 4 जिलों (रांची, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग) में 14 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह छापेमारी IAS पूजा सिंघल मामले में जिन्हें पहले ही खनन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने पूजा सिंघल को झारखंड के कुछ जिलों में मनरेगा के वित्तीय गबन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी का निधन, वाजपेयी सरकार में रहे थे मंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता सत्यव्रत मुखर्जी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बालीगंज (कलकत्ता) के वृद्धाश्रम में अंतिम सांस ली। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। इसके अलावा वह भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) भी रहे थे।

सत्यव्रत मुखर्जी का जन्म 8 मई 1932 को असम (अब बांग्लादेश) के सिलहट में हुआ था। 1999 में कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। मुखर्जी ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीता था।

 

देश के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

वाराणसी। होली के दिन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति भवन समेत देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को ड्रोन से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधिकारियों को धमकी भरा एक लेटर मिला है। जिसमें ये दावा किया गया है कि, ड्रोन से केमिकल बरसाकर एयरपोर्ट को तबाह कर दिया जाएगा। NIT का एक प्रोफेसर इसके लिए केमिकल बना रहा है।

पत्र मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक हुई। प्रशासन ने इस धमकी भरे लेटर के मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। CISF के जवान अलर्ट हो गए हैं। एयरपोर्ट पर हर आने-जाने वालों की निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button