
मप्र के गुना जिले में एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में रविवार को जयस ने गुना में बड़ा आंदोलन किया। दशहरा मैदान में एक आम सभा आयोजित की गई। जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और मनावर विधायक हीरालाल अलावा भी शामिल हुए। आंदोलन के जरिए आरोपियों को फांसी देने
5 करोड़ के मुआवजे देने की मांग की है।
महिला को जलाया था जिंदा
बता दें कि बमोरी इलाके के धनोरिया गांव में 2 जुलाई को आदिवासी महिला रामप्यारी बाई को गांव के ही दबंगों ने खेत में डीजल डालकर जला दिया था। जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को भोपाल रेफर किया गया था, जहां 6 दिन जिंदगी से संघर्ष करने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया था। हालांकि इस मामले में आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है, लेकिन आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर जयस ने बड़ा आंदोलन किया।
दशहरा मैदान में प्रदेश के कई जिलों से आए नेता जुटे हैं। आंदोलन के जरिए आरोपियों को फांसी देने और मृतक महिला के परिवार वालों को 5 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

आरोपी जेल में हैं बंद
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इनमें 4 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह सभी फिलहाल जेल में हैं।
ये भी पढ़ें: गुना में दिल दहला देने वाली वारदात : आदिवासी महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाया, 80% झुलसी, आरोपियों ने बनाया VIDEO