अंतर्राष्ट्रीयइंदौरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

Sikkim Flash Flood : सिक्किम में सभी स्कूल और कॉलेज 15 अक्टूबर तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

गंगटोक। सिक्किम में खराब मौसम के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। गुरुवार को राज्य शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि यह सर्कुलर तीस्ता नदी बेसिन में अचानक आई बाढ़ के कारण हुई आपदा के कारण सिक्किम में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देश के कुछ घंटों के भीतर आया है।

इससे पहले शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक सर्कुलर में पहले सरकारी और निजी स्कूलों को आठ अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चौदह लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बुधवार तड़के बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में बाढ़ आने के बाद 22 सैन्यकर्मियों सहित 102 लोग लापता हैं।

आज की अन्य खबरें…

अफगानिस्तान में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 28 घायल

तालुकान। उत्तरी अफगानिस्तान के तखर प्रांत में एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 28 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारी ने सड़क हादसे के लिए लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चालकों की लापरवाही अक्सर प्रांत में घातक दुर्घटनाओं का कारण बनती है। अफगानिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के लिए जर्जर सड़कें, यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी, पुराने वाहनों का उपयोग और लापरवाही से गाड़ी चलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

इंदौर-देवास में जीडी फूड्स पर आईटी की रेड, घर और फैक्ट्री पर सर्चिंग जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और देवास में जीडी फूड्स के यहां आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इंदौर में जीडी फूड्स के मालिक जीडी बाहेती के घर और फैक्ट्री पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसके साथ ही देवास में मक्सी रोड पर जीडी फूड्स की एक यूनिट है, यहां भी छानबीन चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर में कृष्णा फूड्स के ठिकानों पर आईटी की रेड के बाद मध्य प्रदेश में भी कार्रवाई चल रही है। देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button