
टोक्यो। जापान अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जर्मनी ने उसे पछाड़ते हुए तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है। जापान की उम्रदराज आबादी और बच्चों की कम जन्म दर भी इसका कारण हैं।
- 0.4 प्रतिशत सिकुड़ी जापान की इकोनॉमी: आंकड़ों के अनुसार देश की जीडीपी ग्रोथ 2023 के आखिरी तीन महीनों में एक साल पहले की तुलना में उम्मीद से ज्यादा 0.4 प्रतिशत सिकुड़ी है। उससे पहले की तिमाही में इकोनॉमी 3.3 प्रतिशत सिकुड़ी थी।
- 14 साल पहले चीन आगे निकला था: चीन ने 2010 में जापान से आगे निकलकर अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा छीन लिया था।
- लगभग 4.2 ट्रिलियन डॉलर: 2023 में जापान की अर्थव्यवस्था लगभग 4.2 ट्रिलियन डॉलर रही, जबकि जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4.5 ट्रिलियन डॉलर रही है।
नए आंकड़े कमजोर होते जापान को दर्शाते हैं। इसके परिणामस्वरूप दुनिया में जापान की उपस्थिति कम होने की संभावना है। कुछ साल में भारत जापान से आगे निकल जाएगा। – प्रो. तेत्सुजी ओकाजाकी, टोक्यो विवि