ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Salman Khan Birthday : भाईजान की पहली कमाई थी 75 रुपए, आज करोड़ों के मालिक हैं, जानें रात 12 बजे किसके साथ एक्टर ने काटा केक

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। भाईजान की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में है। इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग ही रुतबा है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का ‘गॉडफादर’ भी कहा जाता है। सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं।

एक्टर ने बिना किसी की मदद के संघर्ष करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आज वह इंडस्ट्री पर राज करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि करोड़ों में राज करने वाले भाईजान की पहली कमाई मात्र 75 रुपए थी। एक्टर के बर्थडे का दिन और भी खास हो गया जब भाईजान ने अपनी भांजी आयत संग केक काटा, क्योंकि आज मामा-भांजी दोनों का जन्मदिन है।

फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से किया एक्टिंग डेब्यू

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के घर पर हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का रोल प्ले किया था।

होटल में नाचने पर मिली थी पहली कमाई

सलमान खान का आज बॉलीवुड में सिक्का चलता है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि भाईजान की पहली कमाई महज 75 रुपए थी। एक बार भाई जान ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि उन्हें पहली कमाई ताज होटल में नाचने के बदले मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वह उनको भी ले गया। सलमान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था, तब उनको इसके लिए 75 रुपए दिए गए थे।

भाईजान की हिट फिल्में

सलमान खान की फिल्मों की बात की जाए तो एक्टर हाल ही में टाइगर 3 में देखे गए थे। एक्टर की हिट फिल्म की बात करें तो बजरंगी भाईजान, किक , सुल्तान, बॉडीगार्ड, रेड्डी, हम साथ-साथ हैं, तेरे नाम, हम आपके हैं कौन, टाइगर फ्रेंचाइजी जैसी और भी फिल्में शामिल हैं।

मल्टी टैलेंटेड हैं सलमान

सलमान को एक्टिंग के लिए सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर एक बहुत अच्छे आर्टिस्ट भी हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें पेंटिंग का भी बेहद शौक है। उनकी बनाई पेंटिंग एक्टर आमिर खान भी खरीद चुके हैं। इसके अलावा सलमान गाना भी गाते हैं। फिल्म ‘मैं हूं हीरो तेरा’ का टाइटल ट्रेक सलमान ने ही गाया है। एक्टर फिल्मों के लिए कहानी भी लिखते हैं। फिल्म ‘बाघी’, ‘चंद्रमुखी’ और ‘वीर’ सलमान खान ने खुद लिखी हैं।

बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन (Being Human Foundation)

सलमान की बात हो और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पीछे रह जाए ये कैसे हो सकता है। ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ सिर्फ सामान नहीं बनाता या बेचता है, बल्कि कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी लाता है। कहा जाता है कि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन मुंबई के अक्षरा हाई स्कूल में 200 बच्चों की शिक्षा और मुंबई स्थित NGO के जरिए 300 से अधिक बच्चों की शिक्षा को फाइनेंस करता है। फाउंडेशन जन्मजात हृदय दोष और क्रेनियाफैसियल विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए भी मदद करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर केवल 10 फीसदी हिस्सा ही खुद पर खर्च करते हैं, बाकी पैसों का इस्तेमाल चैरिटी के लिए होता है। देखें VIDEO…

सलमान खान ने भांजी आयत के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट

सलमान खान और उनके पूरे परिवार ने रात 12 बजे ही बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपनी भांजी आयत के साथ केक काटकर जश्न मनाया। सलमान के मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में बॉलीवुड के सुल्तान को अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के साथ स्पेशल डे को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में बॉबी देओल, लूलिया वंतूर, अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, सहित कई सेलेब्स मौजूद रहे।

सुल्तान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वे आज के दिन अपनी बड़ी फिल्मों में से एक फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। सलमान अगले साल यशराज से लेकर करण जौहर और सूरज बड़जात्या जैसे फिल्म मेकर्स के साथ साझेदारी करते हुए नजर आ सकते हैं। उनकी नई फिल्म ‘द बुल’ 2024 में रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म एक असल जिंदगी की कहानी पर आधारित होगी। इसमें सलमान एक पैरामिलिट्री अफसर की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें- क्या Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड संग कर ली सीक्रेट वेडिंग ? Orry ने बातों-बातों में खोल दिया एक्ट्रेस की शादी का राज

संबंधित खबरें...

Back to top button