
Happy New Year 2024 : साल 2023 कुछ ही घंटों में इतिहास बनकर रह जाएगा। सभी की निगाहें आज घड़ी की सुई पर टिकी हुईं हैं। दुनियाभर के लोग 2024 के ग्रैंड वेलकम की तैयारी में लग गए हैं। घड़ी की सुई धीरे-धीरे 12 बजे की ओर से बढ़ रही हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। सबसे पहले नए साल का वेलकम न्यूजीलैंड में हुआ। इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का ग्रैंड आगाज हुआ।
हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास आतिशबाजी
न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे जैसे ही रात के 12 बजे पहुंचा, ऑकलैंड का स्काई टावर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हो उठा। इसी तरह का खूबसूरत नजारा सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास देखने को मिला। देखें वीडियो…

ऑकलैंड का स्काय टॉवर हुआ रोशन
ऑकलैंड के स्काई टॉवर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह आतिशबाजी 5 तक मिनट चली। इसके लिए 6 महीने से तैयारी की जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

भारत और चीन में भी नए साल को लेकर उत्साह
भारत और चीन में भी नए साल को लेकर जोरदार उत्साह है, यहां पर भी लोग 12 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में नए साल के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में गाइडलाइंस जारी कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में भी कई जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।