Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महासमुंद:बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की बेरहमी से की हत्या, बदनामी की वजह से मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर एक लड़के ने 2 महीने की प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो बदनामी के डर से बेरहमी से उसे मार डाला।
बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की बेरहमी से की हत्या, बदनामी की वजह से मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस तरह के जघन्य अपराध प्यार के नाम पर धोखा और फिर हत्या जैसी घटनाएं रिश्तों में भरोसे को तोड़ती हैं। जरूरत है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के साथ जागरूकता भी बढ़ाई जाए। 

    प्यार के नाम पर धोखा और हत्या

    बता दें कि मामला बसना थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले थे और पिछले एक साल से उनके बीच प्रेम संबंध थे। युवक ने शादी का वादा कर युवती को अपने जाल में फंसाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

    ये भी पढ़ें: UCC: गुजरात बना यूसीसी बिल पास करने वाला दूसरा राज्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक

    ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    23 मार्च की रात युवती आरोपी से मिलने पहुंची और इशारों में अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताई। इसी दौरान आरोपी ने बदनामी के डर से हत्या की साजिश रची। उसने पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। अगले दिन सुबह जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, इस बीच खेत में खून से लथपथ उसकी लाश मिली।

    ये भी पढ़ें: जर्मनी : 15 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड के लिए चुराई बस, 130 किमी का सफर तक किया पीछा और फिर...

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है, इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts