जर्मनी :15 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड के लिए चुराई बस, 130 किमी का सफर तक किया पीछा और फिर...

जर्मनी में इस लड़के ने प्यार में पागलपन की हदें पार कर दी हैं, अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल छोड़ने के लिए कोई छोटी-मोटी गाड़ी नहीं, बल्कि पूरी की पूरी बस ही चुरा ली, हैरानी की बात ये रही कि लड़के ने बस को पूरे 130 किलोमीटर तक बड़ी ही आसानी और बिना किसी गलती के चला ली।
Follow on Google News
15 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड के लिए चुराई बस, 130 किमी का सफर तक किया पीछा और फिर...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज कल के लोग अपने दोस्त, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, यह उनके लिए एक बड़े मिशन को पूरे करने जैसा होता है, कभी-कभी कुछ किस्से सुनने में कहानी या फिल्म जेसे लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई अपनी गर्लफ्रेंड को पिक करने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल सकता है, कई बार रियल लाइफ में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो हकीकत में किसी फिल्म के सीन की तरह लगती है। जर्मनी से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। लेकिन, ये कोई फिल्मी की कहानी नहीं, बल्कि रियल लाइफ का ऐसा मामला है जिसने हर किसी को हैरान भी कर दिया और हंसने पर मजबूर भी कर दिया।

    क्या है पूरा मामला, आखिर ऐसा कदम क्यों?

    मामला जर्मनी के वीसबाडेन शहर का है, जहां एक 15 साल के लड़के ने प्यार में ऐसा कारनामा कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे, इस लड़के ने चुपके से एक बस डिपो में घुसा। उसके पास न लाइसेंस था, न कोई अनुभव, और ना परमिशन, उसे न किसी ने रोका, और न वहां किसी को शक हुआ, बिना किसी डर या फिक्र के, मौके का फायदा उठाते हुए उसने बस की मास्टर चाबी हासिल कर ली। सोचने वाली बात यह रही कि जहां बड़े-बड़े ड्राइवर बस संभालने में हिचकते हैं, वहां ये 15 साल का लड़का बिना किसी ट्रेनिंग के सीधे बस लेकर निकल पड़ा। 

    बिना किसी गलती के पहुंचा अपनी मंजिल पर

    जर्मनी जहां इस लड़के ने प्यार में पागलपन की हदें पार कर दी हैं, अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल छोड़ने के लिए कोई छोटी-मोटी गाड़ी नहीं, बल्कि पूरी की पूरी बस ही चुरा ली, हैरानी की बात ये रही कि लड़के ने बस को पूरे 130 किलोमीटर तक बड़ी ही आसानी और बिना किसी गलती के चला लिया और अपनी मंजिल तक ले गया। बिना किसी स्टाफ को शक हुए उसने बस को चुरा लिया। वहीं कंपनी के स्टाफ को लगा कि बस को उनका ही कोई स्टाफ चला रहा है, इसी कारण से इसपर घंटो तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। हालांकि, घटना पर लगे CCTV कैमरों में सब रिकॉर्ड हो गया था। इस पूरी घटना ने अब तक खूब सुर्खियां भी बटोर ली है। 

    पुलिस ने GPS की मदद से ट्रैक की बस

    कई घंटो तक बस के गायब होने के बाद कंपनी ने अपने सभी ड्राइवरों से इसकी जानकारी ली, तब यह मामला सामने आया, और कंपनी में हड़कंप मचा, जिसके बाद CCTV कैमरे में देखा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तब पुलिस नें GPS की मदद से बस को ट्रैक किया, जो करीब 130 किलोमीटर दूर कार्लस्रुहे शहर में दिखाई दी। जब पुलिस ने बस को रोका और अंदर का नजारा देखकर वो भी दंग रह गए। बस के स्टीयरिंग पर बैठा था एक 15 साल का लड़का, जो अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल से लेकर वापस लौट रहा था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts