राष्ट्रीय

एक करोड़ की वसूली का केस दर्ज कराया तो IPS ने महिला को जड़े थप्पड़,  इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

चंडीगढ़। शनिवार को इंटरनेट पर पंजाब के एक आईपीएस आशीष कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आईपीएस अधिकारी एक महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर रहा है। खबरों के मुताबिक महिला का गुनाह यह है कि उसने आईपीएएस अधिकारी के खिलाफ उगाही का मामला दर्ज कराया था। आईपीएस इस पर भड़क गया और उसे बुलाकर बुरी तरह पीटा।

हालांकि, यह वीडियो 2018 का है। महिला के वकील ने हाईकोर्ट के जज को पेशी के दौरान दिखाया था। इस वीडियो में आशीष कपूर उस महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। पंजाब के जीरकपुर थाने में कपूर ने महिला के साथ मारपीट की थी।। कोर्ट ने विजिलेंस अधिकारी से वीडियो की पुष्टि करवाई। आशीष कपूर पर महिला से एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में आशीष कपूर जेल में है और कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है। घटना उस वक्त की है, जब आशीष कपूर एआईजी विजिलेंस के पद पर था। इस मामले की सुनवाई अगले महीने होगी।

शरीफों को प्रताड़ित करने की होड़ : कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया और लिखा- एक महिला ने पुलिस पर धनउगाही का मामला दर्ज कराया तो IPS साहब भड़क उठे और महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि मारने वाले पंजाब कैडर के IPS आशीष कपूर हैं। BJP और AAP, दोनों में होड़ लगी है कि किसके शासन में पुलिस अपराधियों की सेवा और शरीफों को प्रताड़ित ठीक से करेगी।

लोग बोले- अफसर पर कार्रवाई हो

कांग्रेस के अलावा तमाम लोगों ने इस वीडियो को ट्वीट कर पुलिस अधिकारी के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। लोगों ने पंजाब सरकार और पीएम मोदी से आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने वीडियो ट्वीट कर लिखा-केजरीवाल जी को दिल्ली में भी यही सब करने के लिए पुलिस चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस देश के IPS और IAS नेता से ज्यादा भ्रष्ट हैं।। नेताओं को 5 साल बाद हम हटा देते है लेली इन्हे झेलना पड़ता है जबतक ये रिटायर नही होते।

पीएमओ, शाह से शिकायत

कुछ लोगों ने इस मामले में पंजाब पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने कहा- अरे भाई  IPS हो तो भगवान हो गए… पंजाब में महिला ने उगाही का मामला दर्ज कराया तो #IPS आशीष कपूर ने महिला को मारा थप्पड़। इस यूजर ने पीएमओ और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा- देख लीजिए कुछ मरम्मत हो सके इन साहेबान की। वैसे लगता नही इनका कुछ बिगड़ पाएगा, हमारे UP में तो घूसखोरी का एक कुत्सित खेला लंबित है।

यह भी पढ़ें VIDEO : दिग्विजय सिंह ने कहा- BJP-RSS को गो प्रेम नहीं है, भूमि प्रेम है; गोशाला की 100 करोड़ की जमीन गुपचुप दे दी

 

संबंधित खबरें...

Back to top button