Imposter Syndrome : इंपोस्टर सिंड्रोम से जूझ रहीं अनन्या पांडे, जानें आखिर ये बीमारी होती क्या है

एंटरटेनमेंट डेस्क। अनन्या पांडे बॉलीवुड में आज वेल स्टेब्लिश्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से की थी। इसके बाद वो 'पति पत्नी और वो', 'खाली-पीली', 'गहराइयां', 'लाइगर' और 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी हालिया ओटीटी रिलीज 'कॉल मी बे' ने भी खासी सुर्खियां बटोरी। ऐसे में फैंस को लगता था कि उनके सितारे बुलंदियां छू रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिससे आपको भी आश्चर्य हो सकता है।
इंपोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही हैं अनन्या
अनन्या पांडे ने हाल ही में बताया कि वो ‘इंपोस्टर सिंड्रोम' से ग्रसित हैं। यह उनके जीवन का भावनात्मक पहलू है। उन्होंने बताया कि जब वह खुद को किसी बड़े पोस्टर या बिलबोर्ड पर देखती हैं, तो उन्हें लगता है कि वह सब एक भ्रम जैसा है। अनन्या को ऐसा लगता है जैसे वह किसी और को देख रही हैं। मालूम होता है कि यह सब मैं नहीं कर रही हूं।खुद को दर्शक की तरह ट्रीट करती हैं अनन्या
अनन्या ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब वह अपनी ही फिल्में देख रही होती हैं, तो उन्हें लगता है कि वो किसी और की फिल्म देख रही हैं। वह खुद को स्क्रीन पर देखकर भी भूल जाती हैं कि स्क्रीन पर वह खुद ही हैं। यह इंपोस्टर सिंड्रोम का ही एक लक्षण है, जिसमें इंसान को खुद की उपलब्धियों को स्वीकारने में मुश्किल होती है।





















