Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'47 साल का इंतजार खत्म!'खामेनेई की मौत पर ईरानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताई खुशी

बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत को सबसे बड़ी और अविश्वसनीय खबर बताया।
खामेनेई की मौत पर ईरानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताई खुशी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में इस वक्त भयंकर युद्ध जारी है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान और कई अन्य शहरों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी सेना ने की। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

    सोशल मीडिया पर किया थैंक्यू! पोस्ट

    ईरान में कई महिलाएं खुशी में झूमती नजर आ रही हैं। इस बीच बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस खबर को सबसे बड़ी और अविश्वसनीय न्यूज बताया। उन्होंने लिखा, हमारे लिए सबसे अविश्वसनीय खबर आ गई। 47 साल से जिस दिन का इंतजार था, वो आ गया... खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।

    Uploaded media

    एलनाज ने एक और स्टोरी में खामेनेई की मौत वाली खबर शेयर करते हुए ‘थैंक्यू’ लिखा और खुशी जताने वाले इमोजी भी शेयर किए।

    Uploaded media

    एलनाज नोरौजी और ईरानी महिलाओं की आवाज

    एलनाज नोरौजी हमेशा ईरान की आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बेबाकी से उठाती रही हैं। खामेनेई ने महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं। उन्हें हिजाब पहनना अनिवार्य था, कुछ जगहों पर बाहर निकलने और काम करने पर रोक थी।
    महिलाओं ने कई बार इस पाबंदी और अन्य कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किए। इन प्रदर्शनों में एलनाज भी शामिल होती थीं।

    सोशल मीडिया पर खुशियों की बाढ़

    खामेनेई की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरानी लोगों की खुशी का कारण बताया।

    Uploaded media

    मंदाना ने लिखा, लोग जंग की वजह से खुश नहीं होते। वे उस दम घुटने वाली स्थिति के खत्म होने पर खुश होते हैं, जिसमें वे सालों तक फंसे रहते हैं। जब आपके सपने छोटे-से छोटे हो जाते हैं और हर सुबह एंग्जाइटी के साथ उठते हो, तो लोग इसे मुक्ति की तरह देखते हैं। यह खुशी तबाही की वजह से नहीं, बल्कि उस लंबे दबाव के खत्म होने के कारण होती है।

    मंदाना करीमी ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं। हालांकि, बीते कई सालों से वह इंडिया में रह रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड में भी काम किया। उन्हें ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों में देखा गया।

    इसके अलावा मंदाना टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस में देखा गया और साल 2022 में एकता कपूर के शो ‘लॉक अप’ में भी उन्होंने भाग लिया।

    खामेनेई की मौत और मीडिया प्रतिक्रियाएं

    अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत के बाद दुनिया भर में प्रतिक्रिया आ रही है। ईरानी महिलाओं और नागरिकों के बीच खुशी और राहत का माहौल है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की ईरानी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है।

    इस बीच भारत में भी सोशल मीडिया पर खबरों और वीडियो को लेकर भारी चर्चा चल रही है। एलनाज और मंदाना जैसी हस्तियों के पोस्ट ने इस खबर को और व्यापक रूप से वायरल बना दिया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts