ताजा खबरशिक्षा और करियर

CBSE Supplementary Exams 2023 : 6 जुलाई से 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, यहां चेक करें शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम 2023 की प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। सीबीएसई अधिसूचना के अनुसार बोर्ड 6 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर एग्जाम डेट की जांच कर सकते हैं।

कहां होगा सेंटर ?

नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। जबकि प्राइवेट अभ्यर्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

यहां देखें सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट शीट

  • सीबीएसई ने 1 जून 2023 को कक्षा 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए डेटशीट जारी की है।
  • 10वीं का सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई से शुरू होगा और 22 जुलाई 2023 को समाप्त होगा।
  • 12वीं का सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई 2023 को आयोजित किया जाएगा।

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षा सभी दिन सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे तक समाप्त होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button