राष्ट्रीय

बिहार और ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और ओडिशा के विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा ने कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मोकामा सीट से सोनम देवी को प्रत्याशी बनाया है। ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को टिकट दिया है।

 

नवंबर में होंगे चुनाव

तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। जहां एक तरफ बीजेपी के लिए ये उपचुनाव अग्नि परीक्षा बताए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए टिकट का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने होंगे। जबकि, बिहार में महागठबंधन की एकजुटता बनाम भाजपा की लड़ाई होगी।

6 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें मोकामा और गोपालगंज सीट है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, ओडिशा के धामनगर और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ सीट पर चुनाव होने हैं। बता दें कि इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 6 नवंबर को नतीजे जारी हो जाएंगे।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button