Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा : नाथ के गढ़ में भरेंगे हुंकार, सीधी और छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी सभा

Follow on Google News
MP में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा : नाथ के गढ़ में भरेंगे हुंकार, सीधी और छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी सभा
सीधी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियां युद्ध स्तर पर प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे सीधी लोकसभा क्षेत्र के बहरी में भाजपा कैंडिडेट डॉ. राजेश मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद प्रदेश की सबसे चर्चित और महत्वपूर्ण सीट छिंदवाड़ा में हुंकार भरेंगे। वे यहां दशहरा मैदान में विवेक बंटी साहू के समर्थन में सभा करेंगे। सुबह 11 बजे सीधी के बहरी में और दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कमलनाथ के गढ़ को भेदने की तैयारी में भाजपा

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन छिंदवाड़ा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। भाजपा ने इस बार प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसलिए पार्टी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सेंध लगाने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और वीडी शर्मा जैसे दिग्गज नेता प्रचार कर चुके हैं। यहां पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

चार महीने में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़े

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। इस तरह 4 महीने में 3 लाख कुल वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है। ये भी पढ़ें- LOK SABHA ELECTION 2024 : MP में गरजे शाह और राजनाथ, एक ने कहा भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर भेजेंगे जेल, दूसरे ने बोला, BJP 24 कैरेट सोना और कांग्रेस जंग लगा लोहा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts