इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : भाई ने घर पर ही किया था मानसिक विक्षिप्त किशोरी का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 74 में अनुभूति विजन सेवा संस्थान में रह रही मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 16 साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ और मूक किशोरी के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चेकअप में वह 6 माह की गर्भवती पाई गई थी। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई ने ही घर पर उसका रेप किया था।

क्या है मामला ?

घटना फरवरी माह में सामने आई, जब 16 साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ और मूक किशोरी के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चेकअप में वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर विजय नगर थाने पहुंचे। यह किशोरी अनुभूति विजन सेवा संस्थान में 4 साल से रह रही थी। पीड़िता को मिर्गी के दौरे भी आते हैं। यह समस्या होने पर अगस्त 2022 में परिजन उसे पीथमपुर स्थित अपने घर ले आए। उसके ठीक होने के बाद नवंबर में उसे फिर से अनुभूति विजन संस्था में भर्ती छोड़ दिया गया।

परिजनों के मुताबिक जब वह उसे पीथमपुर ले गए थे, तब वह पूरी तरह से ठीक थी। परिजनों के मुताबिक संस्था ने 7 और 8 फरवरी 2023 को फोन लगाकर उसके पीरियड्स नहीं आने की जानकारी दी। 9 फरवरी 2023 को परिजनों ने मेडिकल चेकअप करवाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। 12 फरवरी को विजय नगर थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मासूम का गर्भपात कराया

इस मामले में परिवार द्वारा इंदौर हाईकोर्ट में कि याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने मासूम का गर्भपात करने की अनुमति दे दी थी। 17 फरवरी को आदेश आने के बाद डॉक्टरों की टीम की देखरेख में मासूम का गर्भपात किया गया।

ये भी पढ़ें: संवेदनहीन खाकी ; 16 साल की मानसिक विक्षिप्त मूक रेप पीड़िता को एक से दूसरे थाने के चक्कर लगवाते रहे, 8 घंटे बाद FIR

संबंधित खबरें...

Back to top button