ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

VIDEO : दिग्विजय ने कहा- CM की शपथ के लिए BJP के 7 लोगों ने सिलवाए सूट, लेकिन शपथ तो कमलनाथ ही लेंगे

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच बुधवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए सात लोग कपड़ा सिलवाए हुए हैं।

न जाने कब मौका मिल जाए : दिग्गी

चुनाव दौरे के चलते बुधवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सागर के जैसीनगर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की सूची में शिवराज सिंह छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

भूपेंद्र सिंह तैयारी में है। भार्गव जी तैयारी में है। नरोत्तम मिश्रा तैयारी में है। नरेंद्र सिंह तोमर तैयारी में है। कैलाश विजयवर्गीय तैयारी में है। वीडी शर्मा भी तैयारी में है। अब सात लोग तैयारी में है। कमर कसे हुए हैं। सूट सिलवाए हुए हैं। कब मौका मिल जाए, लेकिन मौका नहीं मिलेगा। शपथ ग्रहण होगी 2023 नवंबर-दिसंबर में तो कमलनाथजी की होगी।

ये भी पढ़ें: मिस्टर बंटाधार ‘दिग्विजय सिंह’ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा

वीडी शर्मा ने दिग्विजय को मिस्टर बंटाधार बताया

इधर, भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार बताया। वीडी शर्मा ने कहा कि 15 महीने का जो दुरावस्था का दौर था, चलो-चलो के रास्ते पर चलने वाली सरकार थी, इसी प्रकार मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में जो मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली सरकार थी। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकार की गलती को सुधारा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button