Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा:जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल, मरीजों को फल बांटे

भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल (कालीबिल्लौद) ने अपना जन्मदिन उत्सव के बजाय सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया। रविवार को वे बेटमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना, फल वितरित किए और प्रसूता वार्ड के लिए नया एसी उपलब्ध कराने की घोषणा की।
जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल, मरीजों को फल बांटे
जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचे भाजपा जिला उपाध्य पवन पटेल

बेटमा। जन्मदिन के अवसर पर पवन पटेल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच केले और अन्य फल बांटे। अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों की समस्याएं सुनीं। प्रसूता वार्ड का एसी खराब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल नया एसी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस पहल की मरीजों, अस्पताल स्टाफ और उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।

मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए

पवन पटेल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करना सबसे बड़ा सुख है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

CG NEWS: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अस्पताल भ्रमण के दौरान पवन पटेल ने अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता मंडलोई ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Breaking News

प्रसूता वार्ड के लिए नए एसी की घोषणा

निरीक्षण के दौरान प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं ने बताया कि वार्ड में लगा एसी कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के कारण प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डॉ. ममता मंडलोई ने भी एसी खराब होने की जानकारी दी। प्रसूताओं की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पवन पटेल ने मौके पर ही प्रसूता वार्ड के लिए एक नया एयर कंडीशनर उपलब्ध कराने की घोषणा की और कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के साथ आवश्यक सुविधाएं मिलना भी उतना ही जरूरी है।

रतलाम: पति कैंसर से जूझता रहा, पत्नी ने बिना तलाक की दूसरी शादी; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

समाज सेवा को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

पवन पटेल ने कहा कि समाज सेवा केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह निरंतर चलने वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर लोगों के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों की सहायता करने का सबसे अच्छा माध्यम बन सकते हैं। 

Edited By : Rohit Sharma

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts