
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
ये भी पढ़ें – कॉमेडियन से कैसे King बने भगवंत मान… ऐसे बदली किस्मत, कभी कॉमेडी शो में सिद्धू के सामने करते थे परफॉर्म
लिस्ट में इनके नाम शामिल
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
- उत्तराखंड के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
- मणिपुर के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
- गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेरी मंत्री एल मुर्गन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
ये भी पढ़ें – UP में MLC चुनाव को लेकर टिकट पर मंथन, BJP ने की ये बड़ी घोषणा