राष्ट्रीय

कॉमेडियन से कैसे King बने भगवंत मान… ऐसे बदली किस्मत, कभी कॉमेडी शो में सिद्धू के सामने करते थे परफॉर्म

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है। आप ने यहां 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत ने बड़े-बड़े नेताओं को आइना दिखा दिया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू बुरी तरह चुनाव हारे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के भगवंत मान भारी मतों से चुनाव जीते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू के सामने परफॉर्म करते थे भगवंत मान

कभी जज थे सिद्धू और भगवंत मान कंटेस्टेंट

जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान और नवजोत सिंह सिद्धू का पुराना कनेक्शन है। बता दें कि साल 2005 में एक कॉमेडी शो में भगवंत मान कंटेस्टेंट थे और सिद्धू उस शो के जज बने थे। भगवंत मान और सिद्धू कई कॉमेडी शोज में दिखे हैं। हालांकि अब दोनों राजनीति में सक्रिय हैं।

ऐसी बदली किस्मत कि भगवांत मान बने सीएम

ये भी पढ़ें : Punjab Election Results : पंजाब में आप की बंपर जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा इंकलाब

गुरु का उड़ रहा मजाक

आज किस्मत देखिए, कभी सिद्धू भगवंत मान के जोक्स पर हंसते थे और अब सिद्धू की हार पर लोग हंस रहे हैं। जिस सीएम कुर्सी का सपना देखने के लिए सिद्धू ने पंजाब की राजनीति में उथल पुथल पैदा की। वहीं आज आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Assembly Election Results : पांचों राज्यों में कौन-कौन से दिग्गज हारे, किसे मिली जीत; एक क्लिक में जानें

संबंधित खबरें...

Back to top button