Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ठेकेदारों के 2 हजार करोड़ के बिल पेंडिंग, ‘हर घर नल से जल’ योजना की स्पीड स्लो

केंद्र-राज्य सरकार से 27 हजार करोड़ रुपए मिले, 35 हजार करोड़ रु. की डिमांड
Follow on Google News
ठेकेदारों के 2 हजार करोड़ के बिल पेंडिंग, ‘हर घर नल से जल’ योजना की स्पीड स्लो

अशोक गौतम-भोपाल। पैसों के अभाव में हर घर नल से जल योजना की गति धीमी पड़ती जा रही है। इसकी मुख्य वजह ठेकेदारों के समय पर भुगतान न होना है। हर घर जल की प्रदेश में 147 परियोजनाएं संचालित हुई थीं, इसमें 38 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। इन परियोजनाओं में 50 प्रतिशत राशि केंद्र और 50 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है।

प्रदेश में सवा करोड़ घरों तक नल से पानी पहुंचाने के लिए 62 हजार करोड़ की परियोजनाएं लांच की गई थीं। इसमें से केन्द्र और राज्य सरकार से अभी तक 27 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की डिमांड 35 हजार करोड़ रुपए की और है। ठेकेदारों ने दो हजार करोड़ रुपए का बिल भी भेज दिया है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।

परेशानी: डेडलाइन 2025

केन्द्र सरकार ने विभाग को सभी परियोजनाओं को वर्ष 2025 तक पूरा करने का समय दिया है। परियोजना के शुरुआत में सभी घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए वर्ष 2024 तक का समय दिया था, जिस पर एक साल का एक्सटेंशन मिला है।

बढ़ सकती है कॉस्ट

परियोजनाओं में जितनी देरी होगी, उतनी ही प्रोजेक्ट कास्ट बढ़ेगी। इसकी मुख्य वजह है कि सीमेंट, रेत, लोहा लेबर सहित अन्य कास्ट लगातार बढ़ रही है। इससे इस कास्ट की कीमत का सरकार को भुगतान करना होगा। हालांकि टेंडर प्रक्रिया में इसको लेकर प्रावधान किए हैं।

अभी ये है स्थिति

वर्तमान में 100 से अधिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमेें से आठ से दस परियोजनाएं ऐसी हैं, जहां 50 से 150 किमी दूर से पानी घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है। यह सभी परियोजनाएं एक हजार से लेकर 19 सौ करोड़ रुपए तक की हैं।

41 जिलों के 50 फीसदी घरों में नल कनेक्शन

जल जीवन मिशन डैशबोर्ड के अनुसार प्रदेश के 41 जिलों में नल जल योजनाओं के तहत घरों में नल कनेक्शन हो गए हैं। वहीं बुरहानपुर, निवाड़ी में 100 फीसदी और इंदौर, दतिया, खंडवा, नरसिंहपुर, हरदा, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, राजगढ़,जिले में 82 फीसदी से ज्यादा घरों में नल कनेक्शन हो चुके हैं। हालांकि इन जिलों के गांवों में अभी सिर्फ 40 से 50 फीसदी कनेक्शनों को सर्टिफिकेशन कराया गया है।

         टॉप पांच जिले

जिला              कुल घर            नल कनेक्शन बुरहानपुर      1,01,905            1,01,905 निवाड़ी          55,645               55,645 इंदौर            1,95,661            1,95,403 दतिया          10,05,842           90,944 खंडवा           2,34,740            1,97,473

         पिछड़े जिले

जिला             कुल घर           नल कनेक्शन सिंगरोली      1,60,437            61,639 छतरपुर        2,47,927           95,690 अलीराजपुर   1,38,116           55,566 सतना           3,38,116          1,53,156 पन्ना             1,58,643           68,953

सरकार ने दिया है आश्वासन

हर घर जल पहुंचाने की प्रदेश में 100 से अधिक परियोजनाएं संचालित है। इन परियोजनाओं गति बढ़ाने के लिए और ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए सरकार से राशि की डिमांड की गई है। सरकार ने जल्द राशि देने के संबंध में आश्वासन दिया है। -केवीएस चौधरी,एमडी, मध्य प्रदेश जल निगम

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts